नारी उत्पीडन


नारी  उत्पीडन

दुनिया का  कोनसा  ऐसा   देश  है जहा महिला शोषण नहीं होता ! दुनिया  में 71 फीसदी महिलाए यौन शोषण का शिकार होती है ! अमेरिका में  हर साल महिलाए  अपने परिचितों द्वारा मार दी  जाती है !  दक्षिण अफ्रीका में हर घंटे में  एक महिला को  उसके साथी द्वारा मौत के घाट उतर दिया जाता है   ! हमारे देश  में   महिलाओं  के साथ दुष्कर्म की घटना बढती जा रही है ! जिस देश में नारी को पूजा जाता था आज वही  पर कन्या  भूर्ण  हत्या हो रही है बेटियो को दहेज़ के लिए जलाया जा रहा है ! महिलाओ को सम्मान नहीं मिलता उन्हें बहशी निगाहों का सामना करना पड़ता है और भोग की  वस्तु  समझा जाता है ! अब तो शिक्षित परिवारों में भी बेटिया  और महिलाए सुरक्षित नहीं है ! शिक्षा के प्रचार प्रसार के बाद भी  महिलाओ की अस्मत से खिलवाड़ उन पर फ़ब्तिया  कसना  जबरदस्ती  छूने  के मामले सामने आ रहे है !  लेंगिक समानता बहुत जरुरी है ! महिलाओ के प्रति भेदभाव बढ़ता जा रहा है !  अब महिलाओ पर अत्याचार  सहन नहीं किया जायेगा !  क्युकी दर्द पीड़ा जब बढ़ जाती है तो आक्रोश और आन्दोलन का रूप ले लेती है ! महिलाओ को सम्मान और बराबरी का हक़ देना होगा उनकी गरिमा को बनाये रखना होगा !


Previous
Next Post »