खुद पर भरोसा

                                        खुद पर भरोसा

चाहे जितना कठिन वक्त आए, खुद की क्षमताओं को नजरअंदाज मत कीजिए। यकीन मानिए, कठिन वक्त आपको और मजबूती देगा। मुश्किलों का मतलब यह नहीं है कि आप सपने देखना बंद कर दें। कई लोगों पर कठिन वक्त का ऐसा खौफ हावी हो जाता है कि वे घबराकर गलत फैसला कर लेते हैं। ये गलतियां आपको ज्यादा बड़ी मुश्किल में डाल सकती हैं। विपरीत हालात में अडिग बने रहना सबसे बड़ी चुनौती है। लोग आपको हताश करेंगे, पर घबराना नहीं है। चाहे जो हो अपने सपनों व उम्मीदों पर कायम रहें। आपका हौसला ही आपको जीत दिलाएगा
Previous
Next Post »